छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, दुर्ग में रिकॉर्ड वर्षा, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Spread the love

प्रदेशभर में सक्रिय मानसून के चलते छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश हो रही है। खासकर दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जिससे इलाके में राहत और जलभराव दोनों की स्थिति बनी हुई है।

राजधानी रायपुर में भी बुधवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे स्कूली बच्चे पूरी तरह भीगते नजर आए। दोपहर और शाम में भी बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने रायपुर में गुरुवार को भी वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो ऊपरी वायुमंडल में 7.6 किलोमीटर तक फैला है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मानसून द्रोणिका अमृतसर, चंडीगढ़, निजामाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर, डाल्टनगंज होते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पूर्वी अरब सागर से होते हुए गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक तीसरी द्रोणिका भी पश्चिम असम से होते हुए तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में मौसम अस्थिर बना हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।


Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

Spread the love

Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!