सड़क हादसे का शिकार हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने शुरू किया इलाज

गरियाबंद। शहर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद तेंदुआ काफी देर तक गरियाबंद-देवभोग के उरतुली मोड़ पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल तेंदुए का रेस्क्यू किया। वन अधिकारियों के अनुसार, तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ से दो साल के बीच है और उसके मुंह पर चोटें आई हैं।

रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद किया गया तेंदुआ

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लोहे के पिंजरे में बंद किया और उसे वन विश्राम गृह में पहुंचाया। पशु चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल तेंदुए को दर्द निवारक दवाएं और एंटीबायोटिक दी जा रही हैं।

रायपुर रेफर करने की तैयारी

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, घटना की जांच भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तेंदुए को टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था।

वन्यजीवों के लिए खतरनाक बन रही सड़क दुर्घटनाएं

गरियाबंद में पहले भी वन्यजीव और मानव संघर्ष की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल से सटे इलाकों में वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Posts

साइबर ठगी के खिलाफ डभरा पुलिस की बड़ी पहल, ग्राम कोटमी में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को किया सतर्क

Spread the love

Spread the love    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और ओटीपी धोखाधड़ी से बचने के बताए उपाय, ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने की अपील   सक्ती/डभरा।…

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!