छत्तीसगढ़ : आरंग विधायक खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पथराव, हमले में बाल-बाल बचे

Spread the love

मोचन सिंह सोनवानी की कलम से…..✍🏻

बेमेतरा । आरंग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर बीती शाम अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में उनकी कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि विधायक को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, खुशवंत साहेब नवागढ़ (बेमेतरा) में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। करीब शाम 7 बजे, जब उनकी गाड़ी चारभांठा ढोलिया और भोइनाभांठा के बीच स्थित बाईपास रोड से गुजर रही थी, तभी अचानक गाड़ी पर पत्थरों की बौछार की गई।

गाड़ी की रफ्तार अधिक होने की वजह से पत्थर सीधे अंदर नहीं जा सके, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मौके की गंभीरता को भांपते हुए विधायक के स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

विधायक खुशवंत साहेब का परिचय:
गुरु खुशवंत साहेब, प्रसिद्ध धार्मिक संत बाल दास जी के पुत्र हैं। वे विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराकर विधायक बने थे।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं, घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!