रायगढ़: जूटमिल थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट की वारदात, 7 आरोपी हिरासत में

Spread the love

रायगढ़ । शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां देर शाम करीब 8 बजे कुछ बदमाशों ने तीन युवकों के साथ लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन युवकों से मारपीट की गई वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े बाल सेवक बताए जा रहे हैं। घटना जूटमिल थाने के ठीक सामने हुई, जहां करीब एक दर्जन आदतन अपराधी किस्म के युवकों ने तीनों युवकों को रोका, उनके साथ मारपीट की और कीमती सामान लूट लिया।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह से खुलेआम और बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ गया था।

पुलिस ने पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर लूट और मारपीट की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार, 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और शेष की तलाश जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!