चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम, रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तीन घंटे बाधित रही आवाजाही

Spread the love

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे को पेंड्रीडीह के पास जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस विरोध के कारण करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन में विधायक अटल श्रीवास्तव ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना करने वालों को जांच एजेंसियों के माध्यम से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी इसका ताजा उदाहरण है। सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए तमनार और हसदेव जैसे जंगलों को उजाड़ रही है। “जब स्थानीय लोग विरोध करते हैं, तो उन्हें जेल भेजा जाता है। और जब भूपेश बघेल जैसे नेता इस मुद्दे को उठाते हैं, तो बदले की भावना से उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाता है,” अटल श्रीवास्तव ने कहा।

प्रदर्शन में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव, राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, प्रमोद नायक, शेख नजीरुद्दीन, नरेंद्र बोलर, महेंद्र गंगोत्री, शिबली मेराज खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Posts

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! स्कूल परिसर बना जलभराव का तालाब, सड़क भी पानी में डूबी

Spread the love

Spread the love    बिलासपुर। Vachannews विशेष रिपोर्ट।         बिलासपुर। लगातार बारिश के बाद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी का परिसर और स्कूल तक पहुंचने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!