डॉ. आंबेडकर अस्पताल में जीवन रक्षक सर्जरी: ईएनटी विभाग ने 14 वर्षीय बालक की बचाई जान

Spread the love

रायपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के ईएनटी विभाग की टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए एक बेहद जटिल और जोखिमभरे मामले में 14 वर्षीय बालक की जान बचा ली। कोरबा जिले के मधुनारा गांव निवासी इस बालक के गाल में तीर जैसे लोहे का औजार घुस गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सूत्रों के अनुसार, हादसे में लोहे का औजार करीब 17.5 सेंटीमीटर लंबा था, जिसमें से सात सेंटीमीटर हिस्सा चेहरे की मांसपेशियों, लार ग्रंथि और गर्दन की नसों को चीरता हुआ रीढ़ की हड्डी तक पहुंच गया था। हालत बेहद नाजुक थी और जरा सी चूक बालक की जान पर भारी पड़ सकती थी।

बालक को जैसे ही गंभीर अवस्था में रायपुर स्थित डॉ. आंबेडकर अस्पताल लाया गया, ईएनटी विभाग की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए आपात सर्जरी शुरू कर दी। ऑपरेशन को अत्यंत सावधानीपूर्वक अंजाम दिया गया और सफलतापूर्वक औजार को बाहर निकाल लिया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और अब बालक की हालत स्थिर है। यह चिकित्सा उपलब्धि न सिर्फ आंबेडकर अस्पताल की कुशलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि समय पर इलाज और सही निर्णय जीवन बचा सकता है।

परिजन व ग्रामीणों ने अस्पताल और डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है। यह घटना चिकित्सा विज्ञान में समर्पण और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

  • Related Posts

    नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

    खबर का असर: बसंतपुर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत मामले में जागा प्रशासन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे जांच; 10 अगस्त को बयान दर्ज कराने नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। विशेष रिपोर्ट।       बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) बसंतपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पत्रकार रामहरि गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!