रायगढ़ से दो दर्दनाक घटनाएं: ट्रेन हादसे और सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत

Spread the love

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले रायगढ़ से दो अलग-अलग हादसों में महिलाओं की मौत की खबर सामने आई है। दोनों ही घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पहली घटना रायगढ़ रेलवे स्टेशन की है, जहां एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। आम यात्रियों ने घटना की सूचना तत्काल राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस शिनाख्त की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

वहीं, दूसरी घटना जिले के छाल थाना अंतर्गत पाली गांव की है। यहां एक महिला अपने घर के आंगन में जमीन पर सो रही थी, तभी उसे एक विषैले सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!