स्व. बिसाहू दास महंत की 47वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास भारी संख्या मे हुए शामिल

Spread the love

बिलासपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के स्वप्नदृष्टा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 47वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सैकड़ों सहयोगियों के साथ भाग लिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं उत्तर प्रदेश व गुजरात के प्रदेश प्रभारी त्रिलोक श्रीवास, जो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 बिलासपुर के मार्गदर्शक भी हैं, ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्व. महंत के योगदान को याद किया।

यह कार्यक्रम बेलतरा (बिलासपुर), शक्ति (कोरबा) एवं जांजगीर-चांपा में आयोजित किया गया था, जहां त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्रभावशाली भागीदारी रही।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में मनोज श्रीवास, अशोक बजाज, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, मोहन जायसवाल, दीपक कश्यप, चरण सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, हृदयेश कश्यप, दादूराम शिकारी, सुखदेव तिवारी, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, पहलवान शिकारी, लक्ष्मीनारायण पटेल, दीपक मानिकपुरी, पार्थ किशनपूर्त्ते, विनोद यादव, पं. जितेंद्र शर्मा, जीतू राहुल, गोरख मोहसिन खान, मंगल वाजपेयी, कृष्णा श्रीवास, चंद्र प्रकाश केसरवानी, प्रशांत काशी, आशीष मालिया, संतोष भार्गव, रामफल, वीरेंद्र पटेल, नवीन चंद्र दुबे, मनीष भट्ट, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सैनी, नंदकिशोर वर्मा, शुभम श्रीवास, अनिल ठाकुर, संतराम चंद्राकर, मकसूदन साहू, डॉ. सीताराम श्रीवास, लोकेश श्रीवास, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश केसरी, रामेश्वर केसरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. बिसाहू दास महंत के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Related Posts

    जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

    10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    Spread the love

    Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!