सरगुजा में सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन के सबूत बरामद

Spread the love

सरगुजा : सरगुजा पुलिस को अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सट्टा कारोबार से जुड़े दो शातिर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सटोरिया अमित मिश्रा उर्फ पहलू शामिल है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, सरगुजा पुलिस बीते कुछ समय से म्युल अकाउंट की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। जांच के आधार पर साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ठोस सबूतों के साथ यह कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनियोजित तरीके से क्रिकेट मैचों के दौरान करोड़ों रुपये का सट्टा लगाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान आरोपियों के मोबाइल और दस्तावेजों से स्पष्ट हुआ कि वे सट्टे में भारी रकम का लेनदेन कर रहे थे। इतना ही नहीं, आरोपी न सिर्फ अपने व्यक्तिगत बैंक खातों का उपयोग करते थे, बल्कि परिचितों के खातों के माध्यम से भी लेनदेन करते थे।

  • Related Posts

    जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

    शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!