स्वराज जायसवाल ✍️
लहर चौक-चौराहे पर अल्कोहल टेस्टिंग, तेज रफ्तार और सिग्नल तोड़ने वालों पर ऑनलाइन चालान
Bilaspur News |
बिलासपुर में ड्राइविंग के नाम पर अब लापरवाही नहीं चलेगी।
शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने के साथ-साथ अब ट्रैफिक नियमों में भी सख्ती लाई जा रही है। बीती रात से पुलिस जवान हर चौक-चौराहे पर शराबियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। खासकर वे लोग जो शराब पीकर बाइक या कार चलाते हैं, अब ब्रेथ एनालाइजर के जरिए पकड़े जा रहे हैं।
ब्रेथ एनालाइजर से हो रही शराबियों की पहचान
दरअसल, जब कोई व्यक्ति शराब का सेवन करता है, तो अल्कोहल ब्लड वेसल्स के जरिए सीधे खून में घुल जाता है। सांस छोड़ने पर मुंह और नाक से उसकी गंध आती है, जिसे ब्रेथ एनालाइज़र तुरंत पकड़ लेता है। इसी तकनीक के जरिए अब बिलासपुर ट्रैफिक जवान शराबी चालकों की पहचान कर रहे हैं।

तेज रफ्तार और सिग्नल तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई
केवल शराब ही नहीं, बल्कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों पर भी ऑनलाइन चालान जारी किए जा रहे हैं। ट्रैफिक कैमरों और स्पीड मॉनिटरिंग डिवाइस के जरिए हर चौराहे पर नजर रखी जा रही है।
स्मार्ट सिटी बिलासपुर अब स्मार्ट ट्रैफिक की ओर
बिलासपुर के स्मार्ट सिटी घोषित होने के बाद शहर में तकनीकी निगरानी तेज़ हो गई है। स्मार्ट पोल, ट्रैफिक कैमरे, और डिजिटल चालान सिस्टम के जरिए अब नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो रही है।
यातायात नियमों में लगातार हो रहे बदलाव
पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार नए नियम और जागरूकता अभियान चला रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लागू किए जाएंगे, जिससे सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।









