देवघर में कांवरियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर, 18 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

Spread the love

देवघर, झारखंड। श्रावण मास के दौरान झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांवड़ियों से भरी एक बस और गैस सिलेंडर से लदा ट्रक आपस में भिड़ गए, जिससे 18 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

यह भीषण टक्कर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास सुबह लगभग 4:30 बजे हुई। बस में सवार कांवड़िए श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

घायलों की हालत गंभीर
दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा एक 32-सीटर बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुआ। कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

शोक की लहर, संवेदनाएं व्यक्त
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोकसभा सांसद समेत कई नेताओं और सामाजिक संगठनों ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
“बाबा बैद्यनाथ सभी दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!