कोसमनारा चौक फिर बना हादसे का गवाह, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, महिला व बच्चा घायल

Spread the love

रायगढ़। जिले में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोसमनारा बाबाधाम चौक, जो पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात हो चुका है, एक बार फिर खौफनाक हादसे का गवाह बना। बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा कोतरा रोड थाना क्षेत्र में हुआ
यह दर्दनाक हादसा कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमनारा चौक पर सुबह के समय हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल महिला और बच्चे को डायल 112 की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चालक मौके से फरार, तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता कोसमनारा चौक
गौरतलब है कि ठीक दो दिन पहले इसी चौक पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में सारंगढ़ के दो युवकों की जान गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने कोसमनारा क्षेत्र को ‘डेंजर ज़ोन’ बना दिया है।

स्थानीयों में आक्रोश, ठोस कदम की मांग
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार-बार हो रहे हादसों के बावजूद न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में शीघ्र ट्रैफिक कंट्रोल के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

प्रशासनिक लापरवाही और तेज रफ्तार का यह खतरनाक गठजोड़ लगातार मासूम जिंदगियों को निगल रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन हादसों से सबक लेकर ठोस कदम उठाता है या नहीं।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!