‘मैंने 6 लोगों की हत्या की है…’ थाने पहुंचे शख्स का खुलासा, गर्लफ्रेंड को भी मारा

Spread the love

केरल के तिरुवनंतपुरम में तीन अलग-अलग जगह पर 6 हत्याएं हुईं। इन सभी हत्याओं को करने वाला शख्स एक ही था, जिसने खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया

Kerala Mass Murder: केरल के तिरुवनंतपुरम में सोमवार को सामूहिक हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया। 23 साल का एक युवक पुलिस स्टेशन पहुंचा, तो पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी ने दावा किया कि उसने अपनी मां, भाई और प्रेमिका समेत 6 लोगों की हत्या कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने अब तक पांच लोगों की हत्या की पुष्टि की है। यह सभी हत्याएं अलग-अलग जगह पर की गई हैं।

केरल में 6 लोगों की हत्या

एक परिवार के 6 लोगों की मौत एक झटके में कर दी गई, यह हत्याएं किसी और ने नहीं बल्कि इसी परिवार के एक 23 साल के अफ्फान ने की हैं। यह मामला केरल के तिरुवनंतपुरम का है, जहां पर एक शख्स ने अपनी मां, भाई और प्रेमिका समेत 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी खुद आरोपी ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर दी। हालांकि, अभी तक पुलिस ने पांच लोगों की हत्या की पुष्टि की है।

अलग-अलग जगहों पर हत्याएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सभी हत्याएं सोमवार शाम को कुछ घंटों के अंदर की गई हैं। इन सभी वारदातों को तीन अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया गया। इसका खुलासा आरोपी अफ्फान ने पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर किया। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में अभी आरोपी का 13 साल का भाई अहसान, दादी सलमा बीवी, मामा लतीफ, मौसी शाहिहा और अफ्फान की गर्लफ्रेंड फरशाना के नाम शामिल हैं।

मां का चल रहा इलाज

अफ्फान क ग रहा था कि सभी 6 लोगों की मौत हो गई, लेकिन उसकी की मां अभी भी जिंदा है, जिनकी हालत गंभीर है। उनका इलाज तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है। जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस अभी तक हत्याएं करने के कारण का पता नहीं लगा पाई है। इस मास मर्डर की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!