बिलासपुर : देवरी खुर्द में साहू समाज ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

Spread the love

बिलासपुर। देवरी खुर्द में साहू समाज द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समाज की एकता, प्रेम और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष संपन्न हुआ।

महोत्सव में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष गंगा साहू, केंद्र अध्यक्ष देवरी खुर्द रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष अशोक साहू, विधायक प्रतिनिधि सीताराम रत्नेश, तथा केंद्र सचिव हृदय लाल साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना।

साहू समाज द्वारा आयोजित यह सावन महोत्सव न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करता है।

  • Related Posts

    टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

    Spread the love

    Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!