बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी बनी मुसीबत, यात्री बेहाल

Spread the love

बिलासपुर। ज़ोनल रेलवे स्टेशन बिलासपुर में ट्रेनों की लगातार हो रही देरी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक-दो नहीं, बल्कि कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

स्थिति इतनी खराब है कि यात्रियों की दिनचर्या पर असर पड़ने लगा है। बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे लोग सबसे ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी और उमस भरे मौसम में इंतजार और भी कष्टदायी हो गया है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि अलग-अलग सेक्शनों में चल रहे तकनीकी कार्य और मौसम संबंधी समस्याएं देरी की मुख्य वजह हैं। हालांकि यात्रियों का आरोप है कि समय रहते आवश्यक प्रबंधन नहीं किए जाते, जिससे बार-बार यही स्थिति बनती है।

बिलासपुर से उसलापुर तक सभी प्लेटफॉर्मों पर अफरा-तफरी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। न तो ट्रेनों की समय पर जानकारी मिल रही है और न ही ठोस समाधान के संकेत दिख रहे हैं। यात्रियों की मांग है कि रेलवे जल्द से जल्द ट्रेन संचालन व्यवस्था में सुधार करे।

  • Related Posts

    “सेवा सदन में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई टीम का सम्मान, विधायक सुशांत शुक्ला बोले— ‘हर गरीब तक पहुंचे सरकार की हर योजना'”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/विशेष रिपोर्ट।     भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर ग्रामीण की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से सेवा सदन स्थित विधायक कार्यालय में…

    बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गैंग का खात्मा, 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन बड़ी वारदातों का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!