कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत: ग्राम पंचायत देवरी में करोड़ों के कार्यों का भूमि पूजन

Spread the love

समजीत सिंह की कलम से…..✍🏻

कोरबा कटघोरा। विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत देवरी में आज क्षेत्रीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल के हाथों करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। यह आयोजन क्षेत्रीय ग्रामीण विकास की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।



विधायक श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कटघोरा विधानसभा के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे। समग्र विकास ही हमारी प्रतिबद्धता है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में और भी योजनाएं स्वीकृत कर ग्रामीणों को बेहतर जीवन की दिशा में अग्रसर किया जाएगा।



🔹 भूमि पूजन के प्रमुख कार्य:

1️⃣ आंगनबाड़ी भवन निर्माण
▪ देवरी – 2 भवन
▪ तेंदुकोंहा – 1 भवन
▪ कोराई – 1 भवन

2️⃣ पुलिया निर्माण
▪ गाढ़ाघाट सलिया नाला
▪ झेरिया नाला


3️⃣ सीसी सड़क निर्माण
▪ उतरा घर से गाढ़ाघाट तक

4️⃣ प्राथमिक विद्यालय देवरी में अहाता निर्माण

यह सभी कार्य भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये से अधिक है।


🔹 स्थल निरीक्षण:

भूमिपूजन कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कोराई-देवरी के मध्य स्थित जर्जर पुलिया का निरीक्षण कर शीघ्र ही नए पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने की घोषणा की।



🔹 कार्यक्रम की अध्यक्षता और प्रमुख उपस्थिति:

▪ अध्यक्षता: सरपंच श्री शिवलाल कंवर
▪ मुख्य अतिथि: विधायक श्री प्रेमचंद पटेल
▪ विशिष्ट अतिथि:

जनपद प्रतिनिधि श्री भुवन पाल कंवर

भाजपा कटघोरा महामंत्री श्री समजीत सिंह

मंडल महामंत्री श्री महेन्द्र यादव

श्री जितेंद्र सिंह (बाकी मोगरा)

श्री मंगलू (अरदा सरपंच)

मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण तंवर

उपसरपंच प्रतिनिधि श्री बजरंगदास

पंचगण: श्री लौंगदास, श्री महावीर यादव

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: श्रीमती कुमारी बाई, श्रीमती ललिता बाई

प्रमुख ग्रामीणजन: संतन दास, बलराम यादव, लेन सिंह, रवि शंकर अहीर, कमलेश, सुकृति दास, रामायण दास सहित अन्य

▪ विधायक प्रतिनिधि: श्री नरेंद्र चौहान
▪ मंडल मंत्री: श्री जितेंद्र जोशी

  • Related Posts

    नवानगर में योग का जनसैलाब: भाजपा मंडल के नेतृत्व में गूंजा संकल्प— “करो योग, रहो निरोग”

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नवानगर में भाजपा नवानगर मंडल द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया…

     बड़ा खुलासा: चोरकाडांड़ हादसे में मौत का कारण बदला गया? पेड़ गिरने से हुई मौत को रिकॉर्ड में ‘गाज गिरना’ बताया, मुआवजे पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली विशेष रिपोर्ट।       कोरबा जिला के पाली विकासखंड के ग्राम चोरकाडांड़ में 30 मई को आंधी-तूफान के दौरान धौंरा पेड़ गिरने से तीन युवकों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!