कटघोरा में भाजपा की तिरंगा यात्रा कार्यशाला संपन्न — “मोर तिरंगा यात्रा, मोर अभिमान” अभियान को मिली गति

Spread the love

समजीत सिंह की कलम से…..✍🏻

कटघोरा, 8 अगस्त 2025 | “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा “मोर तिरंगा यात्रा – मोर अभिमान” विषय पर एक मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन सांस्कृतिक भवन, छुरीकला में किया गया, जिसका उद्देश्य आगामी तिरंगा यात्रा को सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण बनाना रहा।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी श्री सतीश झा उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम प्रभारी संजय शर्मा (जिला मंत्री भाजपा), पवन गर्ग (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कोरबा), अभिषेक गर्ग (मंडल अध्यक्ष कटघोरा), रामप्रसाद कोराम (कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री), समजीत सिंह (मंडल महामंत्री), कार्यक्रम सह-संयोजक देव दुबे व ओमप्रकाश डिक्सेना, नगर पंचायत छुरीकला के उपाध्यक्ष हीरा नंद पंजवानी, विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, एवं महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मीना शर्मा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की रूपरेखा, जनजागरूकता अभियान और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डों व क्षेत्रों में घर-घर तिरंगा फहराने के लिए जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार तेज करने का आग्रह किया गया।

कार्यशाला में अश्वनी साहू, जय गर्ग, राजेश गुप्ता, अनिल दुहलानी, पवन जयसवाल, अमित जयसवाल, फारुक काजी, अशोक तिवारी, महेंद्र राजपूत, रमेश श्रीवास, उमा शुक्ला, बैसाखू यादव, उतरा चौहान, स्नेहलता पटेल, राजकुमारी पटेल, सुनील कुर्रे, श्याम सुंदर कश्यप, गोपेन्द्र पांडेय, मोती देवांगन, कासिम अली, आकाश दीप मानकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौजूद सभी सदस्यों ने “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!