ISRO सितंबर में लॉन्च करेगा अमेरिका का ब्लॉक-2 ब्लूबर्ड सैटेलाइट, सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा ब्रॉडबैंड इंटरनेट

Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अगले महीने सितंबर में अपने सबसे भारी रॉकेट LVM-3-M5 के जरिए अमेरिकी संचार उपग्रह ब्लॉक-2 ब्लूबर्ड (Block-2 BlueBird) को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है। इस अत्याधुनिक सैटेलाइट की खासियत है कि यह बिना किसी अतिरिक्त टर्मिनल के सीधे स्मार्टफोन में ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाएगा।

करीब 6,500 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट 64.38 वर्ग मीटर के विशाल कम्युनिकेशन एरे से लैस है, जो 3GPP-स्टैंडर्ड फ्रीक्वेंसी पर काम करते हुए 3G, 4G और 5G नेटवर्क के जरिए वॉइस, डेटा और वीडियो सेवाएं प्रदान करेगा। इसकी मदद से 12 Mbps तक की डेटा स्पीड मिल सकेगी।

ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने बताया कि यह सैटेलाइट सितंबर में भारत पहुंचेगा और इसे श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 30 जुलाई को भारत ने अमेरिका के साथ मिलकर दुनिया का सबसे महंगा अर्थ ऑब्जर्वेशन मिशन NISAR सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

चेन्नई के पास कट्टनकुलथुर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने नारायणन को मानद ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने 1963 में ISRO की स्थापना और शुरुआती दौर में अमेरिका से मिले एक छोटे रॉकेट से शुरू हुई यात्रा का जिक्र किया, जो आज भारत को अंतरिक्ष तकनीक में अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़ा कर रही है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!