जियो-फाइनेंस ने लॉन्च किया सस्ता और आसान टैक्स फाइलिंग मॉड्यूल, कीमत सिर्फ ₹24 से शुरू

Spread the love

मुंबई : भारत में करदाताओं के लिए टैक्स फाइलिंग और वित्तीय योजना अब और आसान हो गई है। जियो-फाइनेंस ऐप ने ‘टैक्सबडी’ के साथ साझेदारी में टैक्स फाइलिंग और टैक्स प्रबंधन से जुड़ा नया मॉड्यूल लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹24 रखी गई है। ‘टैक्सबडी’ एक प्रसिद्ध ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग और सलाहकार सेवा प्रदाता है।

नए मॉड्यूल में दो प्रमुख फीचर शामिल हैं – टैक्स फाइलिंग और टैक्स प्लानर। टैक्स फाइलिंग फीचर ग्राहकों को पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था के बीच सही चुनाव करने में मदद करता है, साथ ही 80C और 80D जैसी धाराओं के तहत टैक्स बचत के विकल्प भी बताता है। वहीं, टैक्स प्लानर भविष्य की टैक्स देनदारी का अनुमान लगाने और उसे कम करने के उपाय सुझाने में सहायक है।

यूजर्स ऐप पर स्वयं टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं या विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। स्वयं फाइलिंग की सुविधा ₹24 से शुरू होती है, जबकि एक्सपर्ट-सहायता से फाइलिंग ₹999 से उपलब्ध है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा,

> “टैक्स फाइलिंग की समय-सीमा नजदीक है, ऐसे में हमारा उद्देश्य प्रक्रिया को आसान बनाना और ग्राहकों को बेहतर टैक्स प्लानिंग टूल्स उपलब्ध कराना है। यह लॉन्च हमारे डिजिटल-फर्स्ट वित्तीय समाधान को और मजबूत करेगा।”

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!