लोकसभा में पेश होंगे तीन अहम विधेयक, गंभीर अपराधों में फंसे नेताओं को पद से हटाने का प्रावधान

Spread the love

नई दिल्ली। केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। इन विधेयकों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या किसी भी स्तर के मंत्री गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या न्यायिक हिरासत में लिए जाते हैं, तो उन्हें स्वतः उनके पद से हटाया जा सके।

फिलहाल, मौजूदा कानूनों में ऐसा कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है, जिसके चलते गंभीर मामलों में आरोपी पाए जाने के बावजूद नेता अपने पद पर बने रह सकते हैं। सरकार का मानना है कि यह खामी लोकतांत्रिक मूल्यों और जवाबदेही की भावना के विपरीत है।

बुधवार को संसद में पेश होने वाले विधेयकों में संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025, और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 शामिल हैं। इन प्रावधानों से राजनीतिक पदों पर बैठे व्यक्तियों की जवाबदेही और पारदर्शिता को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन, आधुनिक…

    टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ मिशन : जे.पी. नड्डा ने की स्वास्थ्य समीक्षा, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इलाज, अभियान चलेगा मिशन मोड में

    Spread the love

    Spread the loveस्वास्थ्य सेवाओं में तेज और प्रभावी सुधार की दिशा में केंद्र सरकार ने निर्णायक कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!