उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए के राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने

Spread the love

नई दिल्ली : देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनावी जंग तेज हो गई है। एनडीए की ओर से पूर्व सांसद सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए नेताओं की मौजूदगी में सी.पी. राधाकृष्णन ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में अपना पर्चा भरा।

यह चुनाव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहा है। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से त्यागपत्र दिया था।

संख्याबल के लिहाज से फिलहाल एनडीए की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर एनडीए के पास कुल 421 सांसद हैं। वाईएसआरसीपी के 11 सांसदों ने भी एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया है, जिससे यह संख्या बढ़कर 433 हो गई है।

वहीं, इंडिया गठबंधन के पास लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 312 सांसद हैं। अगर आम आदमी पार्टी के 11 सांसदों का समर्थन मिलता है, तो यह संख्या 325 तक पहुंच सकती है।

राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए उपराष्ट्रपति पद की कुर्सी पर एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, लेकिन विपक्षी खेमे की रणनीति चुनाव को दिलचस्प बना सकती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा स्टेट कैपिटल रीजन, आधुनिक…

    टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ मिशन : जे.पी. नड्डा ने की स्वास्थ्य समीक्षा, बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इलाज, अभियान चलेगा मिशन मोड में

    Spread the love

    Spread the loveस्वास्थ्य सेवाओं में तेज और प्रभावी सुधार की दिशा में केंद्र सरकार ने निर्णायक कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!