ऑनलाइन-ऑफलाइन सट्टेबाजी कांड: ईडी ने चित्रदुर्ग विधायक केसी वीरेंद्र को किया गिरफ्तार, 12 करोड़ नकदी और 6 करोड़ के गहने बरामद

Spread the love

बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 24 घंटों में ईडी ने देशभर के 31 ठिकानों पर छापेमारी कर 12 करोड़ रुपए की नकदी, करीब 6 करोड़ रुपए के आभूषण, 10 किलो चांदी और चार लग्जरी वाहन जब्त किए। साथ ही 17 बैंक खाते और दो लॉकर भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

देशभर में छापे
ईडी, बेंगलुरु जोनल कार्यालय ने बताया कि 22 और 23 अगस्त को गंगटोक, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा सहित 31 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी “किंग-567” और “राजा-567” नाम की कई ऑनलाइन जुआ वेबसाइट्स संचालित कर रहे थे।

विदेशी कनेक्शन
ईडी के अनुसार, विधायक का भाई केसी थिप्पेस्वामी दुबई से तीन कंपनियां — डायमंड सॉफ्टेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज — चला रहा है। ये कंपनियां कॉल सेंटर सेवाओं और गेमिंग कारोबार से जुड़ी हुई हैं और सीधे तौर पर केसी वीरेंद्र के नेटवर्क से संबंधित हैं।

जब्त संपत्तियां और दस्तावेज
ईडी को छापेमारी के दौरान लगभग 1 करोड़ की विदेशी मुद्रा सहित बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और कई संपत्ति संबंधी दस्तावेज भी मिले। इनमें विधायक के भाई केसी नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन. राज के परिसरों से बरामद कागजात भी शामिल हैं।

कैसिनो डील का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया है कि विधायक केसी वीरेंद्र अपने सहयोगियों के साथ गंगटोक में एक कैसीनो लीज पर लेने की योजना बना रहे थे। ईडी ने कहा कि बरामद सामग्री से यह साफ है कि फंड्स और नकदी के जटिल लेन-देन का जाल रचा गया था।

गिरफ्तारी
शनिवार को गंगटोक से विधायक केसी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल ईडी मामले की गहन जांच कर रही है और और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!