दिल्ली में अब समन और वारंट की होगी ई-डिलीवरी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने समन और वारंट सर्विस नियम 2025 (BNSS) को नोटिफाई कर दिया है। इसके तहत अब अदालतों के समन और गिरफ्तारी वारंट की डिलीवरी व्हाट्सएप और ई-मेल जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से की जाएगी।

गृह विभाग द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन को पहले उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंजूरी दी थी। अधिकारियों ने मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी दी कि नई व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि समन और वारंट को तुरंत व सुचारु रूप से संबंधित पक्ष तक पहुंचाना भी संभव हो सकेगा।

सरकार का मानना है कि पारंपरिक प्रक्रिया में देरी और तकनीकी बाधाओं के कारण समन और वारंट समय पर नहीं पहुंच पाते थे, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होती थी। इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम न्यायिक प्रक्रियाओं को और तेज, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!