आजकल ज्यादातर लोग दांतों के पीलेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार नियमित ब्रश करने और महंगे टूथपेस्ट इस्तेमाल करने के बाद भी दांतों पर जमी पीली परत नहीं हटती। इसका कारण टार्टर और प्लाक होता है, जो धीरे-धीरे दांतों को कमजोर कर देता है और मुस्कान की खूबसूरती छीन लेता है।
दांत न सिर्फ भोजन चबाने में मदद करते हैं, बल्कि चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाते हैं। ऐसे में अगर दांतों का रंग खराब हो जाए तो आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। अच्छी बात यह है कि दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए महंगे इलाज की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ घरेलू उपाय ही काफी असरदार साबित हो सकते हैं।
👉 बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड
बेकिंग सोडा दांतों के दाग हटाता है जबकि हाइड्रोजन पेरोक्साइड बैक्टीरिया को खत्म करता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में दो चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर पेस्ट बना लें और इससे नियमित ब्रश करें।
👉 ऑयल पुलिंग
भारत का पारंपरिक और आयुर्वेदिक तरीका। इसके लिए एक चम्मच नारियल, तिल या सूरजमुखी का तेल लें और 15-20 मिनट तक मुंह में घुमाएं। यह न सिर्फ दांतों को चमकदार बनाता है बल्कि मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया से भी बचाव करता है।
👉 फलों के छिलके का इस्तेमाल
केला, संतरा या नींबू का छिलका लेकर दांतों पर 2 मिनट तक हल्के हाथ से रगड़ें। इन छिलकों में मौजूद साइट्रिक एसिड दांतों को सफेद करने में मदद करता है।
⚠️ जरूरी सलाह
अगर इन उपायों से भी आपके दांतों का पीलापन दूर नहीं होता तो डेंटिस्ट से परामर्श जरूर लें, क्योंकि कभी-कभी दांतों पर जमी परत इतनी मजबूत होती है कि घरेलू नुस्खों से हटाना मुश्किल हो जाता है।











