अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया, ट्रंप का बड़ा कदम; मोदी बोले- किसानों व छोटे उद्योगों पर असर नहीं होने देंगे

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ आज से भारत पर लागू हो गया है। इसके साथ ही भारत से अमेरिका को होने वाले आयात पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क वसूला जाएगा। ट्रंप प्रशासन ने यह कदम रूस से भारत की तेल खरीद को लेकर उठाया है।

भारत ने इस फैसले को कई बार “अनुचित और अविवेकपूर्ण” बताते हुए इसका विरोध किया था, लेकिन आज सुबह भारतीय समयानुसार 9:30 बजे से नया टैरिफ प्रभावी हो गया। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने सोमवार को जारी एक नोटिस में इस फैसले की औपचारिक जानकारी दी थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप इस भारी टैरिफ के जरिए रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहते हैं ताकि मास्को को यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर किया जा सके।

इधर, भारत सरकार भी नई चुनौती से निपटने की रणनीति बनाने में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया है कि किसानों और छोटे उद्योगों पर बढ़े टैरिफ का बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!