जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकियों ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए इसे नाकाम कर दिया। गुरेज सेक्टर में हुई इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से पहले गोलीबारी की गई, जिसके बाद भारतीय जवान तुरंत अलर्ट हो गए। जवाबी कार्रवाई में आतंकियों के इरादे नाकाम कर दिए गए। इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी और घुसपैठिए की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।
गौरतलब है कि सोमवार को भी उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश हुई थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं के बीच भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी से सीमाओं की रक्षा कर रही है।









