दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पुलिस एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली। बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यू अशोक नगर इलाके में एनकाउंटर के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ में दोनों अपराधियों को गोली लगी, जिसमें एक के पैर में और दूसरे को हल्की चोट आई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, दोनों बदमाश पुलिस की घेराबंदी देख फायरिंग करने लगे। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कार्तिक जाखड़ और कविश के रूप में हुई है। दोनों बदमाश कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के करीबी बताए जा रहे हैं और इनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

खुफिया इनपुट पर बिछाया गया था जाल
स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि कार्तिक और कविश न्यू अशोक नगर इलाके में आने वाले हैं। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, इन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में दोनों को दबोच लिया गया।

पहले भी हो चुका है पुलिस का एक्शन
गौरतलब है कि इससे पहले कुछ दिन पहले ही केशवपुरम इलाके में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें राजू उर्फ कंगारू और रवि उर्फ गोटिया नाम के दो लुटेरे पुलिस की गोली से घायल हुए थे। उनके पास से लूटा हुआ सामान भी बरामद किया गया था।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!