रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर भीषण जाम, 8 किलोमीटर तक फंसे वाहन

Spread the love

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से घरघोड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात से भारी जाम की स्थिति बनी रही। इस सड़क पर चार बड़े वाहनों के अचानक खराब हो जाने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। देखते ही देखते लगभग 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात उर्दना, केलो डैम, 18 नाला और लाखा के पास चार ट्रक और ट्रेलर ब्रेकडाउन हो गए। इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह 10 बजे तक स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भारी वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन और दुपहिया भी जाम में फंस गए।

इस जाम का असर रायगढ़ से लाखा और घरघोड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों पर सबसे अधिक पड़ा। कई यात्री बसें भी इस जाम में फंस गईं। स्थिति को देखते हुए बस संचालकों को यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग बरिलया होकर शहर पहुंचाना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खोलने में जुट गई। यातायात DSP उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि रात में ही गाड़ियां खराब हो गई थीं, जिसके कारण यह स्थिति बनी। पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!