कलेक्ट्रेट में सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने समय-सीमा बैठक ली

Spread the love

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण, पंचायत स्तर पर मिडिएशन पहल और योजनाओं की समीक्षा

रायगढ़। सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों ने प्रगति की जानकारी दी और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

अग्निवीर भर्ती अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण

सीईओ यादव ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की प्रगति की जानकारी रोजगार अधिकारी से ली। बताया गया कि जिले से 164 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
इनके लिए पुलिस लाइन उर्दना में शारीरिक दक्षता हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। यहां विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के अनुरूप तैयारी करवाई जाएगी।
सीईओ यादव ने कहा कि “जिले से अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस पहल का लाभ लेकर चयनित हों।”

पंचायतों में मिडिएशन व्यवस्था

ग्रामीण स्तर पर आपसी विवादों के समाधान के लिए सीईओ यादव ने मिडिएशन (मध्यस्थता) प्रणाली की पहल की जानकारी दी। इसके अंतर्गत पंचायत स्तर पर सामुदायिक मध्यस्थों का चयन किया जाएगा। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाए।

डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान रजिस्ट्री की समीक्षा

बैठक में सीईओ यादव ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपनी तहसील अंतर्गत शेष खसरों के सर्वे और ऑनलाइन अपडेट का कार्य जल्द पूरा करें।
इसके साथ ही उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति की जानकारी ली और शेष किसानों की रजिस्ट्री समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां

सीईओ यादव ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा शीघ्र तैयार करें ताकि प्रतियोगिताओं का आयोजन समय पर किया जा सके।

आदि कर्मयोगी अभियान और एक्शन प्लान

बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत गांवों के लिए विलेज एक्शन प्लान बनाने और पोर्टल पर अपलोड करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
सीईओ यादव ने निर्देश दिए कि सभी सीईओ जनपद पंचायत अपने-अपने विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायतों के लिए एक्शन प्लान तैयार कर पोर्टल पर अपडेट करें।
उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और एडिशनल सीईओ जिला पंचायत को विभागीय स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद अधिकारी

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, अपर कलेक्टर रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!