छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अदालत में पहला पूरक चालान दाखिल कर दिया है। लगभग दो हजार पन्नों के इस आरोप पत्र में पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को घोटाले का मुख्य सरगना बताया गया है।
सीबीआई के मुताबिक अब तक गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस और पुख्ता सबूत मिले हैं। आरोप पत्र में विस्तार से उल्लेख किया गया है कि सोनवानी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए राज्य सेवा परीक्षा में सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार किया।








