रायगढ़ में नवरात्रि की सप्तमी पर दुर्गा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़ शहर में सप्तमी के दिन माता दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना बड़े धूमधाम से की गई। जैसे ही शाम ढली, दुर्गा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने माता के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और दीप जलाकर अपनी मनोकामनाएं मांगी। पूरा शहर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के सामने हाथ जोड़कर विधि-विधान से आरती व पूजा की।

थीम वाले पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

हर साल की तरह इस बार भी रायगढ़ में 30 से अधिक स्थानों पर छोटे-बड़े भव्य पंडाल बनाए गए हैं। सप्तमी से यहां माता दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।

  • चक्रधर नगर चौक – बद्रीनाथ मंदिर की थीम पर बना आकर्षक पंडाल।
  • दक्षिण चक्रधर नगर – लालकिला थीम पर तैयार पंडाल, पास ही इंडिया गेट की झांकी और “ऑपरेशन सिंदूर” प्रोजेक्ट का प्रदर्शन।
  • युवक संघ दुर्गा समिति – नालंदा विश्वविद्यालय की थीम पर पंडाल, सादगी में भी बेहद आकर्षक।

शहर में छाई रोशनी और सजावट

दुर्गा पंडालों के चारों ओर रंग-बिरंगी सजावट और लाइटिंग की गई है। झालरों और चमकदार लाइटों से शहर की गलियां व सड़कें जगमगा रही हैं। दुर्गा समितियों के सदस्यों ने सजावट पर विशेष ध्यान दिया है ताकि श्रद्धालु पंडालों की ओर आकर्षित हों।

यहां स्थापित की गईं प्रतिमाएं

शहर में लगभग 30 से अधिक स्थानों पर माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रमुख स्थानों में –
दक्षिण चक्रधर अंबेडकर चौक, चक्रधर नगर चौक, स्टेशन चौक, बोईरदादर चौक, हंडी चौक, मिनी माता चौक, कालीबाड़ी, दरोगापारा, सत्तीगुड़ी चौक, कोतरा रोड, गौरी शंकर मंदिर के पास, ढिमरापुर, रामभांठा, लक्ष्मीपुर चौक, पैलेस रोड समेत अन्य क्षेत्रों में भव्य पंडाल बनाए गए हैं।

  • Related Posts

    राहवीर फाउंडेशन में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती!

    Spread the love

    Spread the love मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ राहवीर फाउंडेशन में संगठनात्मक विस्तार, कमल किशोर चौहान बने प्रदेश उपाध्यक्ष तो समता शर्मा को मिली प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी…

    सच्चे का बोलबाला: वरिष्ठ पत्रकार सुनील नामदेव, निलेश शर्मा और साजिद हाशमी अदालत से बरी

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर / बिलासपुर । विशेष रिपोर्ट।     ढाई साल चली कानूनी लड़ाई का अंत, अभियोजन आरोप सिद्ध करने में रहा असफल; गवाहों के बयानों से पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!