छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, 2.40 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष 2,40,341 विद्यार्थी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी, जिसमें 3,28,450 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

प्रदेशभर में 2397 परीक्षा केंद्र

बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 2397 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी केंद्राध्यक्षों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

  • परीक्षा केंद्रों में विषय से संबंधित शिक्षकों को परीक्षक नहीं बनाया जाएगा।
  • 10वीं परीक्षा में विषय से जुड़े शिक्षक पर्यवेक्षक ड्यूटी पर नहीं रहेंगे। यदि ऐसा पाया जाता है तो केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
  • उत्तर पुस्तिका पर गलत रोल नंबर या विषय अंकित करने पर परीक्षार्थी का परीक्षा परिणाम रोका जाएगा और संबंधित पर्यवेक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • रायपुर जिले में: 12वीं के 10,442 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जिनके लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 19 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं।
  • दुर्ग जिले में: 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं के 17,131 और 12वीं के 12,229 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

परीक्षा की सुरक्षा पर विशेष निगरानी

अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने कहा, “परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। प्रशासन बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है।”

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!