चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, वैगनआर कार समेत 1.152 किलो गांजा जब्त

Spread the love

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज चक्रधरनगर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने तीन गांजा तस्करों को एक वैगनआर कार (क्रमांक CG 13 AM 5411) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.152 किलोग्राम गांजा, नकद 2000 रुपये और कार सहित कुल 3 लाख 7 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद वैगनआर कार में दो व्यक्ति घरघोड़ा की ओर से रायगढ़ की तरफ गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इंदिरा विहार रोड स्थित विजयपुर तालाब के पास नाकेबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें परचून के सामान — बिस्कुट, चॉकलेट आदि के बीच एक कार्टून में छिपाकर गांजा रखा गया था।

पूछताछ में खुलासा

गाड़ी में सवार आशीष राठौर (37 वर्ष) निवासी विनोबानगर, थाना चक्रधरनगर एवं लतीफ खान (42 वर्ष) निवासी संगी कॉलोनी, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने यह गांजा ग्राम औराईमुडा, घरघोड़ा निवासी कमल बेहरा (49 वर्ष) से खरीदा था। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में गांजा का वजन कराया, जो 1.152 किलोग्राम पाया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी कमल बेहरा के घर घरघोड़ा में दबिश दी, जहां उसने अपराध स्वीकार किया और बिक्री से प्राप्त 2000 रुपये पुलिस को सौंप दिए।

कानूनी कार्रवाई

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 442/2025, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।

जब्त सामग्री

  1. गांजा – 1.152 किलोग्राम (कीमत ₹5,500)
  2. वैगनआर कार क्रमांक CG 13 AM 5411 (कीमत ₹3,00,000)
  3. नकद राशि – ₹2,000

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, आरक्षक राजेश सिदार, अभय यादव, नंद किशोर भगत, तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, रविंद्र गुप्ता, प्रताप बेहरा और धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर सतत निगरानी रखने और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!