रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की

Spread the love

रायगढ़, 4 अक्टूबर। रायगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप देर रात एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 50 वर्ष) अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने थाना चक्रधरनगर को दी। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर शून्य मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर मामला जांच के लिए कोतवाली थाना भेज दिया। कोतवाली पुलिस द्वारा असल मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में सुरक्षित रखा गया है।

मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने उसके फोटोग्राफ विभिन्न व्हाट्सएप समूहों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए हैं ताकि परिजनों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

कोतवाली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त मृतक व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत थाना कोतवाली रायगढ़ से संपर्क करें, जिससे परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!