सुमर दास की कलम से…..✍🏻
सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत बरगवा में नवरात्रि एवं विजयदशमी के उपलक्ष्य में 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला दरिमा और बरगवा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक खेल के बाद बरगवा टीम ने 2 गोल की बढ़त से विजेता का खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम को ₹11,000 तथा उपविजेता टीम को ₹6,000 की नगद राशि समिति द्वारा पुरस्कारस्वरूप प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरगवा की सरपंच श्रीमती संजीता सिंह, उपसरपंच मनीष चौबे, संदीप सिंह, श्रीनंद सिंह, अनिल सिंह, सुमर दास, राम कुमार दास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं गांव के बच्चों में खेल के प्रति उत्साह और आपसी एकता को बढ़ावा देती हैं।









