रायगढ़ : आईटीआई और महिला आईटीआई में दीक्षांत समारोह संपन्न, उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान

Spread the love


रायगढ़ । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ और शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में वर्ष 2024-25 के एनसीवीटी व्यवसायों में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्वलन और राजकीय गीत के साथ हुई।

समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट एवं अंकसूची वितरित की गई। साथ ही 19 व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीटीएस पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कु. वैष्णवी चौहान (कोपा 2024-25) और शासकीय आईटीआई पुसौर के वेल्डर ट्रेड के सिद्धार्थ यादव को विशेष पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक रायगढ़ रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कौशल विकास देश की प्रगति की नींव है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह वाधवा (रायगढ़) और संस्था के भूतपूर्व प्राचार्य के. एल. पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पी. एल. खुंटे, प्राचार्य (महिला आईटीआई रायगढ़) एवं जिला नोडल प्राचार्य डी. एस. नागेश ने संयुक्त रूप से की।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!