रायपुर में स्टाफ नर्स की रहस्यमय हत्या, घर के कमरे में मिला खून से सना शव

Spread the love

रायपुर। राजधानी में एक युवती की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है, जहां 23 वर्षीय प्रियंका दास, जो पेशे से स्टाफ नर्स थी, मृत अवस्था में मिली। उसका खून से लथपथ शव घर के कमरे में पड़ा मिला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत एकत्रित कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पड़ोसियों और मृतका के परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इस वारदात से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!