रायगढ़ के कलाकार ललित दुबे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: रामायण की सबसे लंबी टाइपोग्राफिक पेंटिंग

Spread the love


रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के कलाकार ललित कुमार दुबे ने अपनी अनोखी कला के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा “Longest Typographic Painting of Ramayana” का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इस अद्भुत कलाकृति में उन्होंने रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों को सिर्फ शब्द “राम” का उपयोग करके उकेरा है। पेंटिंग में विभिन्न रंगों की पेन का प्रयोग किया गया है और इसकी लंबाई 10 मीटर तथा चौड़ाई 56 सेंटीमीटर (कुछ हिस्सों में 75 सेंटीमीटर) है। इस रिकॉर्ड की पुष्टि 3 दिसंबर 2021 को हुई थी, जबकि औपचारिक प्रमाणपत्र उन्हें 8 अक्टूबर 2025 को सौंपा गया।

प्रमाणपत्र पर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अविनाश डी. सकुंडे और यूरोपियन यूनियन हेड डॉ. इवान गासिना के हस्ताक्षर शामिल हैं।

ललित कुमार दुबे ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ और भारत की कला तथा संस्कृति को समर्पित करते हुए कहा, “राम के नाम में जो ऊर्जा और आस्था है, वही इस कला का मूल प्रेरणा स्रोत रही।”

रिकॉर्ड न केवल कला की बेजोड़ क्षमता का उदाहरण है, बल्कि भारतीय अध्यात्म और भक्ति परंपरा को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने वाला एक ऐतिहासिक क्षण भी है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!