आरएसएस का शताब्दी वर्ष उत्सव : बरगवा में शस्त्र पूजन व पथ संचलन के साथ मनाया गया कार्यक्रम

Spread the love

सुमर दास की कलम से…..✍🏻

बरगवा, 12 अक्टूबर 2025 — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बरगवा मंडल में हर्षोल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन की शुरुआत बरगवा फुटबॉल ग्राउंड से हुई, जहां से स्वयंसेवकों का पथ संचलन बरगवा बस्ती की परिक्रमा करते हुए पुनः फुटबॉल ग्राउंड परिसर में सम्पन्न हुआ।



कार्यक्रम स्थल पर संघ गीत, एकल गीत, अमृत वचन, संघ प्रार्थना और बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विवेक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने केवल 10 स्वयंसेवकों के साथ संघ की नींव रखी थी, जो आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है।


इस अवसर पर बरगवा पालक श्रीनंद सिंह, मंडल करवाह सुमर दास, राजू रजवाड़े, कृष्णा रजवाड़े, शैलेन्द्र यादव, सोनू गुप्ता, विजय प्रधान, कृष्णा मुरारी कुशवाहा, मॉडनेसर कुशवाहा, सोनू दास, मनीष दास, भविष्य प्रकाश पैकरा और विजय सिंह सहित लगभग 50 स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया।



कार्यक्रम में ग्राम की मातृशक्ति की 55 महिलाएँ, लगभग 40 आम नागरिक और 30 बालक भी शामिल हुए। सभी की सहभागिता और उत्साह के बीच कार्यक्रम का समापन दोपहर बाद हुआ।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!