सुमर दास की कलम से…..✍🏻
कुनियाकला । नवानगर मण्डल के कुनियाकला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन एवं पथ संचालन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन परिसर से हुई, जहां से स्वयंसेवकों ने अनुशासित पथ संचलन करते हुए पूरे गांव की परिक्रमा की और पुनः पंचायत भवन पहुंचकर समापन किया।

कार्यक्रम स्थल पर संघ प्रार्थना, संघ गीत, अमृत वचन एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला सरसंघचालक भगवान दास बंसल ने कहा कि “1925 में विजयदशमी के दिन डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने मात्र 10 कार्यकर्ताओं के साथ संघ की नींव रखी थी, जो आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है।”


इस अवसर पर जिला खंड कार्यवाह श्रीनंद सिंह, जिला खंड पर्यावरण प्रमुख रोहित सिंह, नवानगर मण्डल कार्यवाह राजू राजवाड़े, मण्डल पालक शैलेन्द्र, बरगवा मण्डल कार्यवाह सुमर दास, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बालीचरण यादव, विधायक प्रतिनिधि बालनाथ यादव, महामंत्री भोले ओमप्रकाश, कृष्णा राजवाड़े, भविष्य प्रकाश पैकरा, सोनू दास, मनीष दास, सोनू गुप्ता और अशोक गुप्ता सहित लगभग 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।









