आयुष्मान-रश्मिका की ‘थामा’ ने पहले दिन ही कमाए 25.11 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Spread the love

बिलासपुर : आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने रिलीज़ के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने मंगलवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही 25.11 करोड़ रुपये की कमाई कर दर्शकों को रोमांच और मनोरंजन का अनोखा मिश्रण पेश किया। इस जानकारी की पुष्टि निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की।

‘थामा’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) की पांचवीं फिल्म है और इसी फ्रेंचाइजी के तहत पहले ही ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी हिट फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं।

फिल्म की कहानी पत्रकार आलोक गोयल (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है। पहाड़ी ट्रैकिंग के दौरान उसकी मुलाकात ताड़का (रश्मिका मंदाना) नाम की रहस्यमयी महिला से होती है, जो उसकी जान बचाती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आलोक खुद ‘बेताल’ में बदल जाता है और उसे पिछले सौ साल से जंजीरों में बंद प्राचीन बेताल यक्षासन (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) का सामना करना पड़ता है, जो दुनिया पर राज करना चाहता है।

फिल्म में परेश रावल और गीता अग्रवाल शर्मा आलोक के माता-पिता की भूमिका में हैं। इसे आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है जबकि कहानी निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने लिखी है। निर्माण दिनेश विजान और अमर कौशिक ने किया है।

मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की आगामी फिल्मों में ‘शक्ति शालिनी’, ‘भेड़िया 2’, ‘चामुंडा’, ‘स्त्री 3’ और ‘महामुंज्या’ शामिल हैं, और यह श्रृंखला ‘पहला महायुद्ध’ और ‘दूसरा महायुद्ध’ के साथ जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सिर्फ सलाद तक सीमित नहीं खीरा, इस गर्मी ट्राई करें ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपीज

    Spread the love

    Spread the love    गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक,…

    फिल्म प्रेमियों के लिए अपडेट, जानिए इस सप्ताह की नई रिलीज़ और दर्शकों का इंतजार

    Spread the love

    Spread the loveLatest OTT and Theatrical Release: सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इस हफ्ते ना सिर्फ ओटीटी बल्कि थिएटर में भी कमाल की फिल्में आने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!