गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने वाला खीरा सिर्फ सलाद तक ही सीमित नहीं है। खीरे से बनी स्वादिष्ट स्मूदी, डिटॉक्स ड्रिंक, सैंडविच, रायता और स्टफ्ड स्नैक्स जैसी हेल्दी रेसिपीज न सिर्फ स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि शरीर को तरोताजा और फिट भी रखती हैं। इस सीजन अपने डेली डाइट में शामिल करें खीरे के ये 5 आसान और पौष्टिक विकल्प।
Summer season में खीरा खाना health के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह body को cool रखने के साथ hydration भी बनाए रखता है। इस मौसम में cucumber मार्केट में आसानी से और कम दाम में मिल जाता है। ज्यादातर लोग इसे salad के रूप में खाना पसंद करते हैं, लेकिन इससे कई tasty और healthy recipes भी बनाई जा सकती हैं। इस summer season आप cucumber से बनी कुछ unique और refreshing dishes ट्राई कर सकते हैं, जो taste और health दोनों के लिए perfect होंगी।
खीरे का रायता
गर्मियों के मौसम में खीरे का रायता एक बेहद refreshing और healthy dish मानी जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में ताजा दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ या बारीक कटा खीरा डालें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, चाट मसाला और ताजा हरा धनिया मिलाएं।
सभी ingredients को अच्छे से mix करने के बाद इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। चाहें तो extra cooling effect के लिए ऊपर से थोड़ी बर्फ भी डाल सकते हैं। यह रायता खाने के साथ serve करने पर न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक और freshness भी देता है।
खीरा लेमनेड
गर्मियों में body को hydrate और refresh रखने के लिए खीरा लेमनेड एक बेहतरीन drink है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर जार में डालें। अब इसमें ताजे पुदीने के पत्ते, 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच भुना जीरा, स्वादानुसार काला नमक और सादा नमक, थोड़ा धनिया पाउडर, 3 चम्मच नींबू का रस और ठंडा पानी मिलाएं।
सभी ingredients को अच्छी तरह blend करें और फिर छलनी की मदद से छान लें। तैयार खीरा लेमनेड को बर्फ के साथ chilled serve करें। इसका refreshing taste गर्मियों में तुरंत ठंडक और freshness का एहसास दिलाता है। यह खास और हेल्दी recipe मशहूर Chef Kunal Kapur द्वारा शेयर की गई है।
खीरा स्मूदी
गर्मियों में healthy और refreshing drink की बात हो तो खीरा स्मूदी एक शानदार विकल्प है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ताजे खीरे को बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इसे एक कप हरी धनिया पत्ती और थोड़ा ठंडा पानी डालकर अच्छे से blend करें।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार गुलाबी नमक, थोड़ी काली मिर्च और बर्फ के टुकड़े मिलाएं। आपकी fresh और chilled खीरा स्मूदी तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा serve करें। यह smoothie न सिर्फ body को hydrate रखती है, बल्कि गर्मियों में instant freshness भी देती है। Healthy होने के साथ इसका taste भी बेहद शानदार लगता है।
खीरा सैंडविच
अगर आप गर्मियों में कुछ Light, Healthy & Refreshing खाना चाहते हैं, तो Cucumber Sandwich एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खास ध्यान रखता है और बच्चों के Tiffin के लिए भी बेहतरीन माना जाता है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड पर Cream Cheese या Green Chutney अच्छी तरह स्प्रेड करें। इसके बाद पतले कटे हुए Fresh Cucumber और Tomato Slices रखें। ऊपर से थोड़ा Black Pepper और स्वादानुसार नमक डालें। चाहें तो इसे हल्का Grill या Toast भी कर सकते हैं।
खीरे का चाट
अगर आप शाम के समय कुछ Healthy, Refreshing & Chatpata खाना चाहते हैं, तो Cucumber Chaat एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्वाद के साथ शरीर को ठंडक और ताजगी भी देता है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजा खीरा लें, उसे अच्छी तरह धोकर छील लें और बीच से काटकर अंदर का हिस्सा निकाल दें। अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और कच्चे आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इस मिक्सचर में थोड़ा Curd (दही), Chaat Masala और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
अब तैयार मिश्रण को खीरे के अंदर भरें और ऊपर से Sev व थोड़ा अतिरिक्त Chaat Masala डालकर सर्व करें।










