जमीन बेचने के नाम पर 64 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता सहित तीन पर केस दर्ज

Spread the love

बिलासपुर । जमीन बेचने का झांसा देकर बिल्डर से 64 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि गोंड़पारा निवासी पंकज भोजवानी पिता मोहन भोजवानी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पंकज भोजवानी पीएम कंस्ट्रक्शन के भागीदार हैं और जमीन खरीदकर मकान निर्माण का कार्य करते हैं।

शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के माध्यम से लालखदान निवासी नागेन्द्र राय से हुई थी। दोनों ने उन्हें श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित एक जमीन दिखाई और जमीन मालिक बोदरी निवासी हनजिन्दर कौर एवं उसके पति ज्ञान सिंह से मिलवाया। ज्ञान सिंह ने बताया कि जूना बिलासपुर में उनकी पत्नी के नाम पर जमीन है, जिसका सीमांकन बाकी है। इसके बाद तीन करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ।

आरोप है कि पंकज भोजवानी ने अलग-अलग किस्तों में तीनों आरोपियों को कुल 64 लाख रुपए दे दिए, लेकिन इसके बाद रजिस्ट्री के नाम पर उन्हें लगातार घुमाया जाता रहा। इसी बीच पता चला कि जमीन मालिक ने वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए 50 लाख रुपए और ले लिए हैं।

पुलिस ने मामले में जमीन मालिक ज्ञान सिंह, कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले और नागेन्द्र राय के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!