कोरबा जिले के एक किसान धान खरीदी में आ रही परेशानियों से तंग आकर खाया जहर

Spread the love

कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटा निवासी आदिवासी किसान सुमेर सिंह ने धान खरीदी में आ रही लगातार परेशानियों से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से अपना धान बेचने के लिए भटक रहा था

किसान को न तो धान बेचने के लिए टोकन मिल रहा था और न ही खरीदी प्रक्रिया में कोई स्पष्टता थी। आरोप है कि फड़ प्रभारी द्वारा उसे लगातार “आज-कल” कहकर टाल दिया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया

जनदर्शन में भी नहीं मिला समाधान

सुमेर सिंह ने अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में भी आवेदन दिया था, लेकिन वहां से भी उसे कोई ठोस समाधान नहीं मिल सका। इससे उसकी निराशा और बढ़ गई।

जहर सेवन के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया। फिलहाल किसान का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

सांसद ज्योत्सना महंत ने लिया हाल

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने किसान से मुलाकात कर उसकी स्थिति की जानकारी ली और परिजनों से चर्चा की।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान संपन्न -छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों और वेतन विसंगति को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई…

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!