कोतबा में विकास का महाबम! ₹51 करोड़ की सौगात, 28 कामों का एक साथ शिलान्यास–लोकार्पण

Spread the love

जशपुर/कोतबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के नगर पंचायत कोतबा को विकास की ऐसी रफ्तार दी कि पूरा इलाका गूंज उठा। ₹51 करोड़ से अधिक की लागत से 28 विभिन्न विकास कार्यों का एक साथ भूमिपूजन व लोकार्पण कर मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दे दिया—अब कोतबा पिछड़ा नहीं, बल्कि विकास की दौड़ में सबसे आगे रहेगा।

मुख्यमंत्री साय ने मंच से ऐलान किया कि इन कार्यों से स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, और छत्तीसगढ़ का बहुमुखी विकास धरातल पर साफ नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोतबा के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर माहौल गरमा दिया।
कोतबा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन, तहसील लिंक कोर्ट, आधुनिक इनडोर स्टेडियम की घोषणा के साथ ही कोकियाखार में मंगल भवन और बागबहार में सप्ताह में एक दिन एसडीएम कोर्ट (लिंक कोर्ट) लगाने का ऐलान किया गया।

स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जनता का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों पर अब मुहर लग गई है।
कोतबा में आज विकास सिर्फ कागजों में नहीं, जमीन पर उतरता दिखा—और यही है सुशासन सरकार की असली पहचान।

  • Related Posts

    गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा नवापारा, भव्य गणेश विसर्जन में उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। विशेष रिपोर्ट।     कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत नवापारा में गणेशोत्सव का समापन बेहद भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और यादगार माहौल…

    “कारीगर मंत्रालय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन, बस्तर के शिल्पकारों ने उठाई आवाज; गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान”

    Spread the love

    Spread the love    भिलाई-चरौदा में प्रदेश स्तरीय बैठक में बनी रणनीति, बस्तर के कारीगरों ने बताई अपनी पीड़ा; गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने का संकल्प भिलाई-चरौदा, 20 सितंबर। पीढ़ियों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!