सरगुजा लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलदगी की मामला जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त2025 की रात दो शराबी व्यक्तियों ने घर पहुंचकर स्थानीय पत्रकार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत संबंधित थाना में करने के बावजूद थाना प्रभारी शशिकांत द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आरोप है कि थाना प्रभारी ने उल्टा अपराधियों से मिलकर पत्रकार के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर दी और इस पूरे मामले में आर्थिक लेनदेन का भी संदेह जताया जा रहा है।
इस मामले को लेकर पत्रकार मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कलेक्टर एवं एसपी सरगुजा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि
थाना प्रभारी शशिकांत सहित संबंधित स्टाफ की मोबाइल डिटेल और थाने की वीडियो फुटेज की जांच की जाए।
दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए।
पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
थाना प्रभारी शशिकांत से फोन से बात कर जानकारी पूछा गया क्यों कार्यवाही नहीं कर रहे हैं थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया जमानती धारा लगाया गया है इस तरह से फर्ज निभा रहे यह मामला अब सरगुजा जिले में पत्रकार सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।








