बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त मंत्री खुद वाहन में मौजूद थे। सौभाग्य से उन्हें किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुँचे। कार को हल्का नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
🎂 जन्मदिन पर बड़ा हादसा, कार्यकर्ताओं में चिंता
संयोग से आज मंत्री जायसवाल का जन्मदिन भी है। ऐसे खास मौके पर हादसे की खबर फैलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि मंत्री के सुरक्षित होने की पुष्टि होने के बाद सबने राहत की सांस ली और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।







