अमिताभ बच्चन ने पहलगाम में आतंकी हमले के बीच देर रात किया ऐसा ट्वीट, भड़के यूजर्स

Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की मौत पर जहां पूरा देश गुस्से से उबल रहा है और फिल्म स्टार्स ने भी गुस्सा निकाला, वहीं अमिताभ बच्चन ने ऐसा ट्वीट किया कि यूजर्स उन पर आगबबूला हो गए। यूजर्स ने पहलगाम हमले पर अमिताभ बच्चन की चुप्पी के लिए निशाना साधा। हालांकि, फैंस ने एक्टर का बचाव किया।

रात के 1 बजकर 20 मिनट पर अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के नाम पर सिर्फ T5356 लिखा और आगे सब खाली छोड़ दिया। यह देख कुछ यूजर्स को गुस्सा आ गया।

फैंस ने किया अमिताभ का बचाव

वहीं, फैंस ने अमिताभ बच्चन का बचाव किया और लिखा कि खामोशी बहुत कुछ कहती है। एक ने लिखा, ‘बहुत आहत हैं, लग रहा अमिताभ सर, शब्दों की कमी पड़ गई। शायद कुछ लिखना चाह रहे थे पहलगाम पर।’

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला, लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी

मालूम हो कि मंगलवार, 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक उत्तर प्रदेश, एक यूएई और एक नेपाल का है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु के भी हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।

फिल्म स्टार्स ने निकाला गुस्सा

पहलगाम पर हमले पर फिल्म स्टार्स जैसे रवीना टंडन से लेकर संजय दत्त, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, सोनू सूद और कमल हासन तक ने गुस्सा निकाला।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!