अमूल दूध हुआ 2 रूपए महंगा, आज से नई कीमतें लागू.

Spread the love

अमूल दूध पीने वालों को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि, आज से अमूल दूध के दाम बढ़ गए है. अमूल ने 1 मई 2025 से दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. बढ़े दाम देशभर में लागू किए जाएंगे. कंपनी ने कहा कि जून 2024 के बाद से दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी.

पिछले साल अमूल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए लगभग पांच महीने तक 1 लीटर और 2 लीटर के पैक पर क्रमशः 50 एमएल और 100 एमएल अतिरिक्त दूध मुफ्त दिया था. इसके अलावा जनवरी 2025 में अमूल ने अपने 1 लीटर पैक की कीमत 1 रुपए घटा दी थी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली थी.

कंपनी ने कहा कि, मूल्य बढ़ोतरी का मुख्य कारण 36 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों की इनपुट लागत में वृद्धि है. अमूल के सभी सदस्य यूनियनों ने भी बीते एक साल में किसानों को दूध के बेहतर दाम देना शुरू किया है. अमूल ने बताया कि उपभोक्ताओं से एकत्रित राशि का लगभग 80 फीसदी हिस्सा सीधे दूध उत्पादकों को लौटाया जाता है. दूध की बिक्री कीमत में जितनी बढ़ोतरी की गई है उसका बचा हिस्सा दूध उत्पादकों को वापस दिया जाएगा और उन्हें दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहेगा.

अमूल दूध के बढ़े हुए दाम आज से लागू होंगे.

Related Posts

DMF फंड में 1.32 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में बड़ा झटका, उप अभियंता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Spread the love

Spread the love    अंबिकापुर/सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद की शासकीय राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ी और गबन के गंभीर मामले…

मुंगेली में पत्रकारों के सम्मान पर सवाल! उपमुख्यमंत्री के दीपावली उपहार में किसने तय की अपनों की सूची?

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   चुनिंदा पत्रकारों तक पहुंची मिठाई की सौजन्य भेंट, बाकी पत्रकारों के हिस्से आई मायूसी! मंत्री की मंशा पर नहीं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!