कोरिया/छत्तीसगढ़ विशेष रिपोर्ट।
कोरिया जिले के भगवान दास साहू को ओबीसी महासभा ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सामाजिक एकता और अधिकारों की लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती
कोरिया/छत्तीसगढ़। ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोरिया जिले के निवासी श्री भगवान दास साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से जारी मनोनयन पत्र में उन्हें आगामी आदेश तक इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, श्री भगवान दास साहू, निवासी ग्राम आंगोजबुर्द, ग्राम पंचायत पिपर, जिला कोरिया को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और सामाजिक नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि श्री साहू समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ समाज की विभिन्न जातियों के बीच सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे। साथ ही ओबीसी समाज के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

सामाजिक एकता और संगठन मजबूती की दिशा में नई पहल
ओबीसी महासभा का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर उनके अधिकारों, सामाजिक सम्मान और समान अवसरों के लिए संगठित प्रयास करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्री भगवान दास साहू की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलने तथा सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर श्री भगवान दास साहू को शुभकामनाएं एवं बधाई दी जा रही है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व, सक्रियता और समर्पण से ओबीसी समाज की आवाज और अधिक मजबूती के साथ उठेगी तथा सामाजिक समरसता और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
ओबीसी महासभा की ओर से श्री भगवान दास साहू को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।







